सड़क हादसे में तीन घायल
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_315.html

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में मैजिक तथा कार के भिड़न्त मे तीन ब्यक्ति घायल हो गये। बताते है कि जौनपुर से वाराणसी कि तरफ जा रही स्टीम कार डीएल 9 क्यूएस 2640 तथा विपरीत दिशा से आ रही मैजिक यूपी 62 टी 6718 कि आमने सामने टक्कर हो गयी । जिससे कार मे सवार 24 वर्षीय अवनीश पुत्र रामाशीष निवासी गया थाना कौआकोल बिहार तथा 25 वर्षीय मैजिक चालक अली खाॅन पुत्र रुकसार खाॅन निवासी ढ़ालगर टोला कोतवाली जौनपुर तथा 50 वर्षीय दयाशंकर चैरसिया पुत्र मुन्नू राम चैरसिया निवासी पानदरीबा कोतवाली जौनपुर गम्भीर रुप से घायल हो गये सभी घायलो को 108 द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहा पर उनका उपचार चल रहा है।
