भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों की हालत विगड़ी

 जौनपुर। परीक्षा परिणाम को घोषित कराने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे पूर्वाचंल विश्वविद्यालय के इजिनियरिगं विभाग के दो छात्रो की हालत खराब हो गयी है। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रो की हालत सिरियस होने के बाद भी विश्वविद्यालय को कोई अधिकारी छात्रो का हालचाल लेने के लिए अस्पताल नही पहुंचा है।
 वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्व विद्यालय के इजिनियरिगं विभाग के छात्रो की कापियां मूल्याकंन केन्द्र के बाहर पायी गयी थी। जांच पड़ताल 67 छात्रों की कापियां संदिग्ध पाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिजल्ट पर रोक लगा दिया। परीक्षा परिणाम रोके जाने की खबर मिलते ही सभी छात्र धरना प्रर्दशन शुरू कर दिया। इसके बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित नही किया गया तो दो दिन से छः छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गये। आज दोपहर बाद दो छात्रो की हालत विगड़ गयी। हालत विगड़ने पर सहयोगी छात्रो ने दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उधर चार छात्र अभी भी अमरण अनशन पर डटे हुए है।


Related

जौनपुर 5321884160136016706

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item