मानक के विपरीत चल रहे नर्सिंग होमः एसोसिएशन
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_491.html
जौनपुर। जनपद में अवैध रूप से चलाये जा रहे नर्सिंग होम, हेल्थ केयर सेण्टर, अल्ट्रासाउण्ड, एक्सरे आदि के खिलाफ बुधवार को जनहित में एक प्रार्थना पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया गया। यह पत्र उत्तर प्रदेश जिला मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन की जनपद इकाई द्वारा दिया गया है। आरोप है कि जनपद में कोई भी ऐसा नर्सिंग होम व डायग्नोस्टिक सेण्टर नहीं है जो मानक के अनुरूप चलाया जा रहा है। नगर में बिना मानकक व पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल लाइसेंस, डिग्रीधारक टेक्नीशियन व चिकित्सकों से अल्ट्रासाउण्ड व एक्सरे कराया जा रहा है। सीएमओ से शिकायत करने वालों में अध्यक्ष शमशी अजीज, महामंत्री विरेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष नौशाद अली आदि पदाधिकारी प्रमुख रहे।
