जनता का हित ही समाजवाद है : हनुमान सिंह

 जौनपुर। अध्यक्ष कृषि अनुसंधान परिषद उ0प्र0 लखनऊ  हनुमान प्रसाद सिंह ने कहा कि बेमौसम बरसात ओलावृष्टि, भूकंम्प आदि से किसानों की फसल जन एवं पशु की हानि हुई है। जिसे उत्तर प्रदेश सरकार अपने संसाधनों के अनुसार किसानों की फसल का अनुदान दे रही है। समाजवादी दर्शन में जनता का हित ही समाजवाद है। खेती उन्नतशील करने के लिए किसान को आधुनिक तकनीक एवं पुराने तकनीक को मिलाकर करने से आर्थिक लाभ होगा। उद्योग व्यापार सबकी तरक्की खेती की तरक्की होने पर ही होगी। जल-जमीन आदि दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है। वन सम्पता समाप्त होती जा रही है। वन से बाघ निकलकर इंसान और पशुओ का शिकार कर रहे है। नीलगाय जगंल से निकलकर खेती का नुकसान कर रहे है। बी0एच0यू0 ने नीलगायों पर शोध कराया जा रहा है। कि इनके विकास को कैसे रोका जा सके तथा किसानों का नुकसान कम किया जा सके। देश के 80 प्रतिशत लोग गॉव में रहते है। गॉव किसान से ही देश बनता है। किसानों को भी व्यापारियों की तरह खाताबही रखना होगा। किसान खाने के लिए ही गेहू चावल आदि का उत्पादन कर रहा है। किसानों को पहले की तरह पशुपालन करना होगा। ताकि जैविक खेती/तकनीकि खेती करके लाभ कमाया जा सके। इसके पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करके सयुक्त रूप से पशुपालन साग-सब्जी फूलों की खेती, मशरूम की खेती, मधुमंखी पालन करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, मत्स्य प्रभारी सरोज मिश्रा, उद्यान अधिकारी एस0एन0पी0 पटेल, कृषि वैज्ञानिक डा0 सुरेश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 2289955094666197001

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item