मजदूरों की आवाज उठाती है रालोद
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_863.html
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई के तत्वावधान में जनजागरण अभियान गुरूवार को ग्राम सभा फूलपुर न्याय पंचायत सैदनपुर में चैपाल लगाया गया। चैपाल की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष डा0 सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सिद्धान्तों की पार्टी है। किसानों की पार्टी है। किसान , मजदूरों की समस्याओं को रालोद उठाती है। मौसम की मार से टूट चुके किसानों को राहत देने के बजाय प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार आपस में नूराकश्ती कर रही है। किसानों का शोषण कर रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे निपटने में सरकार विफल है। किसानों को कृषि ऋण पर व्याज और 6 माह का बिल माफ किया जाय। उन्होने कहा कि किसानों व मजदूरों को रालोद से जुड़कर संघर्ष को आगे बढ़ाने एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए आन लाइन सदस्य बनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के काफी लोगों ने रालोद की नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। चैपाल में दया शंकर तिवारी, प्रदीप तिवारी,राजेश प्रजापति, आमिर, हैदर, शिवपूजन, सत्यम तिवारी, अनिल पाण्डेय, रामचन्द तिवारी, पंकज , सन्तोष, रवि आदि मौजूद रहे।

