आग से छप्पर राख
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_877.html
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नरायनडीह गांव में मधुमक्खी के छत्ते को जलाने के प्रयास में छप्पर मंें आग लग गयी और घर गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। उक्त गांव के राम दुलार सरोज के रिहायशी छप्पर में मधुमक्खी ने छत्ता लगाया था। उसमें से मधु निकालने के लिए शनिवार को आग लगाया गया तो छप्पर में आग लग गयी और धूं-धूंकर जलने लगा। जब तक आस पास के लोग आग पर काबू पाते 50हजार का सामान जलकर राख हो गया।

