केराकत में ‘हम बड़ा कि तू’ को लेकर छिड़ी जंग

जौनपुर। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत पर तैनात दो विभागीय अधिकारी व कर्मचारी के बीच ‘हम बड़ा कि तू’ को लेकर छिड़ी जंग में राजनैतिक संरक्षण के दखलअंदाजी से शांतिपूर्ण वातावरण जहां दूषित होने लगा है, वहीं एक सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि का लम्बे समय से एक ही स्थान पर पड़े हुये भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लिप्त व अस्पताल कर्मियों पर धौंस जमा करके अपने को सबसे ऊपर समझने वाले कर्मचारी को खुला संरक्षण दिया गया है। उक्त जनप्रतिनिधि के मिथ्यापूर्ण आरोपों से क्षेत्रीय जनमानस में जहां आतंरिक असंतोष का स्वर गूंजने लगा है, वहीं चट्टी-चैराहों पर यह भी चर्चा होने लगी है कि उक्त जनप्रतिनिधि को क्षेत्र के विकास की बजाय अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों का स्थानान्तरण कराने में अधिक दिलचस्पी लेने लगे हैं। ऐसी स्थिति में अगर जनप्रतिनिधि का रवैया इस तरह बना रहा तो वह दिन भी दूर नहीं जब केन्द्र के शांतिपूर्ण माहौल में जहर घोलने जैसा कार्य न हो। इसे रोक पाना और राजनीति का अड्डा बनने से रोकना भ काफी कठिन राह साबित होगा। शक्ति परीक्षण को लेकर अराजकता का वातावरण रोकने में कठोर कदम यदि नहीं उठा तो शांतिभंग होने से रोक पाना टेड़ी खीर होगी।

Related

जौनपुर 2493545461744734255

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item