कुत्ते , कौवे नोच रहे थे शव , पुलिस उलझी रही सीमा विवाद में

 जौनपुर पुलिस की मानवता उस समय शर्मसार दिखा जब पुलिस की मौजूदगी में एक युवक के शव को कुत्ते कौवा और चिल्ह नोच नोचकर खा रहे थे उधर पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई थी। काफी देर बाद सीमा विवाद समाप्त हुआ तब कही जाकर लाईनबाजार पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद शिनाख्त की कार्यवाही शुरू कर दिया है।
जौनपुर नगर के मियांपुर मोहल्ले में गोमती नदी में एक लगभग 35 वर्षिय अज्ञात युवक का शव दिखाई। शव को कुत्ते चिल्ह कौवा नोच नोचकर खा रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय नागरिको ने पुलिस को दिया तो लाईनबाजार पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दोनो थानो की पुलिस शव को कब्जे लेने के बजाय सीमा विवाद में उलझ गयी। उधर कुत्ते कौवा और चिल्ह शव को अपना भोजन बनाते रहे। काफी देर बाद जब सीमा विवाद समाप्त हुआ तक कही जाकर लाईनबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त की कार्यवाही शुरू कर दिया है। एसपी भारत सिंह ने  शव को कुत्ते कौवे को नोचने की बात से इन्कार करते हुए बताया कि इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौप दी गयी है।
 पुलिस की कार्यप्रणाली को देखकर आम जनता हैरान दिखाई। एक श्रमिक नेता अख्तर अली व जगरूक नागरिक ने बताया कि हम लोग गोमती में स्नान करने आया तो यह नजारा देखकर मैने पुलिस को फोन किया उसके बाद पुलिस आयी तो सीमा विवाद में उलझी रही।


Related

जौनपुर 5757935959461831734

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item