बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पकड़ा पशु तस्करो को, 38 बछड़े बरामद

जौनपुर। एक ट्रक पर लादकर वध के ले जाये जा रहे 38 पशुओ को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राईबर सहित तीन तस्करो को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। बरामद सभी बछड़ो को स्थानीय किसानों को सुपुर्द कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सूबह बजरंग दल के कार्यर्ताओ को सूचना मिला कि इटावा जिले से दो ट्रक में बछड़ो को लदकर आजमगढ़ जिले में ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला संयोजक अजय पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनो बजरंगी नईगंज तिराहे पर एकत्रीत होकर ट्रक आने का इंतजार करने लगे थोड़ी देर बाद दोनो आ गयी बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो ड्राईबर ने अपनी रफ्तार बढ़ा दिया। कार्यकर्ताओ ने अपने बिछाए हुए जाल के सहारे एक ट्रक को वाजिदपुर तिराहे के पास रोक ही लिया। ट्रक को अपने संरक्षण में लेने के बाद अजय पाण्डेय ने एसपी भारत सिंह यादव को फोन किया। एसपी ने तुरन्त थानाध्यक्ष लाईनबाजार को मौके पर भेजा। थानेदार ने बछड़ा लदा ट्रक को अपने हिरासत में लेकर थाने ले आये। जहां पर लिखा पढ़ी के बाद ट्रक ड्राईबर सहित तीन लोगो जेल भेज दिया और बरामद पशुओ को स्थानीय किसानो को सुपुर्द कर दिया।

Related

खबरें जौनपुर 8395149534727770361

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item