सर्प दंश से दलित महिला की मौत
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_155.html
भदोही। जिले में बरसात और गर्मी के कारण सर्प डंस की घटनाएं बढ़ गयी हैं। अब कई लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को सुरियावां थाने के हरीपुर गांव की दलित बस्ती में एक महिला की संर्प ने दंश लिया। परिजन तीन घंटे तक उसके इलाज के भागते रहे लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ आखिरकार उसकी मौत हो गयी। शनिवार को भी दुर्गागंज थाने के भौथर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। जानकारी के मुताबित हरीगावं के शिवशंकर उर्फ करिया की पत्नी कंचन 26 सुबह भोजन पका रही थी। वह सब्जी मे मिर्च डालने के लिए गयी गयी। जैसे ही उसने मिर्च उठाया वहां पहले से बैठे संर्प ने दंश लिया। इस बात को उसने परिजनों को बाताया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गयी। परिजन उसे झाड फूंक के लिए कई जगह ले गए लेकिन कोई राहत नहीं मिली बाद में उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद करिया के दरवाजे पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। उसके पास पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। अब उनकी परिवरिश की चिंता बढ़ गयी है।