मुंबई में मकान ध्वस्त होने से मृतकों में दो जिले के

  सुजानगंज (जौनपुर)। मुंबई के थाणे जिले के मीरा नगर में बुधवार को मकान के जमींदोज हो जाने से हताहत लोगों में चार जौनपुर के थे। हादसे में दो की मौत हो गई थी जबकि दो बुरी तरह से घायल हैं। यह मनहूस खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते कुछ परिजन मुंबई रवाना हो गए। घर से उठ रहा करुण क्रंदन पूरे गांव का माहौल गमगीन कर रहा है।
    सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद शर्मा (70) अपने दो बेटों महेंद्र शर्मा और प्रदीप शर्मा तथा पड़ोसी रोहित गिरि (19) के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता था। सभी थाणे में मीरा नगर में मातृ छाया नामक पैंतीस साल पहले बने भवन में दूसरी मंजिल पर रहते थे। बुधवार की सुबह बारिश के दौरान मकान जमींदोज हो गया। मलबे में बदने से जमुना प्रसाद शर्मा और रोहित गिरि की मौत हो गई। महेंद्र शर्मा और प्रदीप शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को दोपहर यह खबर घर आते ही घर में कोहराम मच गया। मृतकों के परिवार के कुछ सदस्य मुंबई रवाना हो गए हैं। घर पर बचे सदस्यों के करुण कंद्रन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

Related

खबरें जौनपुर 7284709947865418330

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item