जिला प्रशासन का आदेश बेकार

  जौनपुर। नगर के विशेषरपुर चैराहे के आस-पास स्थित दुकानदारों द्वारा पुनः अतिक्रमण कर लिया गया है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण वहां स्थित गिट्टी, बालू, पटिया आदि का फैलाव है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाने के साथ ही चेतावनी भी दिया जा रहा है कि निर्धारित सीमा के अंदर दुकानदार अपने सामानों को रखें लेकिन इसके बावजूद भी दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि सड़क की पटरियों तक सामान रखने वाले दुकानदारों के यहां बाहर से आये बड़े वाहन के खड़े होने से आये दिन जाम भी लगता है जिससे लोगों को परेशानी होती है।

Related

खबरें जौनपुर 26703454853186474

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item