
दुर्गागंज। भदोही। जिले में लगातार हो रही बारिश कच्चे मकानों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। गरीबों पर सामत आ गयी है। जिले में मकानों के गिरने की शुरुवात हो गयी है। दुर्गागंज थाने के गौरा गांव में शुक्रवार की सुबह छटंका देवी का मकान ढह गया। जानकारी के मुताबित महिला के पति शिवलाल की काफी पहले मौत हो चुकी है। महिला किसी तरह अपनी जिंदगी गुजार रही थी। लेकिन बारिस की वजह से मकान ढहने से 25 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कपडे , वर्तन और अनाज मकान के मलबे में दब गए। ग्राम प्रधान दिलीप पांडेय ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्हों ने गरीब महिला को जिला प्र्रशासन से मदद उपलब्धप करवाने की मांग की है।