U.P कांग्रेस सेवा दल के संगठन सचिव बनाये गये आदर्श कुमार सेठ ‘गुड्डू’

   जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य संगठक महेन्द्र जोशी द्वारा द्वितीय स्थान पर रहे नगर पालिका परिषद जौनपुर के पूर्व प्रत्याशी आदर्श कुमार सेठ ‘गुड्डू’ को पार्टी के प्रति निष्ठा, कर्मठता, समपर्णता और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संगठन सचिव नियुक्त गया। सदर विधायक नदीम जावेद ने आदर्श सेठ ‘गुड्डू’ के प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर फोन द्वारा बधाई दी।
    आदर्श कुमार सेठ ‘गुड्डू’ को उ.प्र. कांग्रेस सेवा दल के संगठन सचिव बनाये जाने पर प्रदेश एवं जिला स्तर पर शुभचिन्तको ने बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीता बहुगुडा जोशी, पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रमोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल मुख्य संगठक प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी, पूर्व राज्यपाल अरुणांचल प्रदेश श्री माता प्रसाद जी, प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी, प्रदेश के पूर्व चुनाव प्रभारी सतीश आजमानी, संदेश यात्रा नं0 8 के प्रभारी राजेशपीत त्रिपाठी, वाराणसी विधायक अजय राय जी, प्रजानाथ शर्मा, पूर्व प्रत्याशी लालगंज बलीहारी बाबू, पूर्व प्रत्याशी प्रमोद पाण्डेय, चन्दौली के शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय ‘मधुकर’ पूर्व प्रत्याशी श्रीमती लालती देवी, डाॅ0 अशोक सिंह, आलोक वर्मा पूर्व ओ0बी0सी0 प्रभारी प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, पूर्व एम.एल.सी. सिराज मेहदी, प्रदेश प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता हेलाल नकवी, पूर्व कलेक्ट्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पं0 यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष शेख बहादुरस सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजीत चैहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवानन्द मिश्र, सुरेन्द्र त्रिपाठी ‘पप्पू’, आनन्द मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष शहर डा0 बैजनाथ गुप्ता, शहर सेवा दल मुख्य संगठक अनीस अहमद, पूर्व यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अन्जुमन सईद, कफील अहमद, विशाल वर्मा, अजय सेठ, आशीष सेठ, अबुजर शेख, आदिल खां, राजेन्द्र सिंह ‘डाटा’, वसीम खां, अबुसाद, रुश्दी खां, सुल्तान, अनीस, मनोज गुप्ता, नवाज हसन, चन्दन, राहुल, संजय सोनी, सजय मिश्रा ‘पप्पू’ बबलू सिंह, सुरेश मौर्या, शोला, राजेश वर्मा, रामकुमार सेठ, आलोक सेठ, नीरज गुप्ता, सुजीत मौर्या, पूर्व यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला अनुशासन समिति के चेयर मैन आफताब आलम खाॅं, सभासद मो0 फैजी खां, जिला उपाध्यक्ष शीतला पाण्डेय, श्रीमती शकुन्तला शुक्ला, कृपाशंकर मिश्र आदि मुख्य रुप से थे।
    आदर्श सेठ ‘गुड्डू’ ने जिला एवं प्रदेशवासियों को रमजान व ईद की बधाई देते हुए आभार प्रकट करते हुए पार्टी के प्रति व्यवसायिक, राजनैतिक, सामाजिक कार्यों में बड़-चढ़ कर हिस्सेदारी प्रदान कर पार्टी को और मजबूती दिलाने में मुख्य भूमिका रहेगी।

Related

खबरें जौनपुर 6751764409956103689

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item