
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गत दिवस विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के इशारे पर कांग्रेसियों पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में 25 व 26 को जनपद के सभी तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुये सरकार का पुतला फूंका जायेगा। यह जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने बताया कि जिला कमेटी द्वारा बनाये गये कार्यक्रम के अनुसार चक्रपाणि पाण्डेय व डा. प्रमोद सिंह मछलीशहर, प्रेम नारायण यादव व दाताराम त्रिपाठी मडि़याहूं, आफताब अहमद व मोती लाल बिन्द शाहगंज, सुरेन्द्रवीर विक्रम सिंह व विशाल सिंह हुकूम सदर, देवेन्द्र मिश्र व सतीश सोनकर केराकत और विनोद त्रिपाठी व अवनीश पाण्डेय बदलापुर के प्रभारी बनाये गये हैं।