जलालपुर में हुई किसान गोष्ठी लगा कृषि निवेश मेला
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_129.html
जलालपुर। विकाश खण्ड जलालपुर के प्रागण मे सोमवार के दिन कृषक गोष्ठी तथा कृषि निवेश मेला का आयोजन तिलकधारी वर्मा के नेतृत्व मे किया गया जिसमे क्षेत्र के बड़ी संख्या मे किसानो तथा श्रमिक मजदूरो ने भाग लिया। मेले मे स्टाल लगा कर किसानो का पंजीकरण एवं श्रमिको का पंजीकरण उद्यान एवं खाद्यय प्रसंस्करण विभाग द्वारा जैविक खाद एवं कीटनाशक दवाओ का तथा उन्नतशील किस्म के फल एवं सब्जी की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। जिसमे भूिम संरक्षण अधिकारी ए0पी0 वर्मा ने किसानो को सम्बोधित करते हुए बताया कि खेत को उपजाऊ बनाने के लिए समय समय पर मिटटी की जाॅच कराया जाना जरुरी है ।फसलो मे रोग लगने पर रोग रोधक तथा कीटनाशक दवाइयो का प्रयोग तथा फसलो की अच्छी पैदावार लेने के लिए जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए किसानो के सुविधा के लिए बीज तथा जैविक रसायन खाद कीटनाशक दवा पर्याप्त मात्रा मे उपल्बध कराया जायेगा सरकारी अनुदान का लाभ सिर्फ उन्ही किसानो को दिया जायेगा जिनका किसान पंजीकरण होगा।कृषक गोष्ठी के इस अवसर पर उप कृषिनिदेशक ए0 के0 उपाध्याय एवं सहायक उद्यान निरिक्षक महेन्द्र मौर्य प्रभारी कृषि रक्षाधिकारी राजेश वर्मा प्राविधिक सहायक अनिल कुमार षर्मा उदयनरायण यादव ए0टी0एम0 दृश्टिद्युम सिंह डी0 एफ0 ओ0 एके सिंह के अलावा सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

