सहज योग केन्द्र ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

  जौनपुर। नगर पालिका इण्टर कालेज (बालक) में बनाये गये श्रीमाता निर्मला देवी के मंदिर में स्थित सहज योग सेण्टर पर रविवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया जहां माता के महिला भक्तों ने उपस्थित पुरूषों व युवकों की कलाई में राखी बांधा। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन कर रहीं आकृति गुप्ता ने कहा कि रक्षा पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि यह पर्व रिश्तों को पवित्र बंधन में बांधता है। इससे धर्म, समाज एवं परिवार का सम्बन्ध मजबूत होता है। सहज योग के माध्यम से मनुष्य अपने हर उद्देश्य की प्राप्ति कर लेता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में माला मौर्या, भोलानाथ पाण्डेय, अरविन्द कुमार, जयदीप पाल, रेनू मौर्या, रेनू साहू, सरोज, प्रतिमा के अलावा तमाम लोगों का योगदान रहा।

Related

religion 6568957249885729030

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item