कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_658.html
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के सोरहां गांव में युवक की लाश
कुएं से बरामद हुई। परिवार वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इस
मामले में दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
शुक्रवार की सुबह गांव का ही सुशील नामक अर्द्धविक्षिप्त युवक कुएं में गिर गया। गांव वालों ने उसे निकालने के प्रयास के साथ ही सूचना पुलिस को दी। जब सुशील को निकाला जा रहा था, तभी कुएं में शव दिखाई पड़ते ही हड़कंप मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के प्रयास से शव को बाहर निकलवाया।
उसकी पहचान गांव के ही सुरेंद्र गौड़ (35) के रूप में हुई। वह सुबह 6 बजे ही घर से निकला और ढाई घंटे बाद उसकी लाश पाई गई। जानकारी मिलते ही परिवार वालों सहित गांव के लोग भी जुट गए। वहां करुण क्रंदन मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस के सामने सुरेंद्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इस मामले में भाई राजेंद्र ने गांव के ही नन्हे तथा एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी। इस आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस मामले की तफ्तीश में लगी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। परिवार वालों तथा आस-पास के लोगों से भी आवश्यक जानकारी ली।