किसानों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

  जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टेªट में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं संचालन राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। अन्त में मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर रामनाथ, विनोद पाण्डेय, राजमनि खलीफा, बाबूराम, लालजी, मुख्तार अहमद, रामसूरत गौतम, जीत लाल यादव, दुर्गावती गौतम, सरोजा सिंह, प्रमिला बनवासी, गीता देवी, चमेला गौतम के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 8845199562492940136

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item