राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

जौनपुर। न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किसी विशिष्ट विषयवस्तु/प्रकरण के सम्बन्ध में मासिक रूप से आयोजित कराया जाय। इसी के मद्देनजर सिविल जज/सचिव राजीव पालीवाल ने बताया कि मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को 10 बजे से दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक की अध्यक्षता में सुनिश्चित हुआ है। उसके नोडल अधिकारी राधेश्याम यादव प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय नामित किये गये हैं। लोक अदालत में आपराधिक मामलों को प्रमुखता प्रदान करने के साथ अन्य सभी प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किये जायेंगे। उन्होंने वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया कि लम्बित वादों का निस्तारण राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत के माध्यम से करायें।

Related

news 334838194668333153

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item