‘मइया मुझे रोटी दे दो’ की प्रस्तुति पर भाव-विभोर हुये लोग

   जौनपुर। मडि़याहूं के शीतलगंज में स्थित एलाफ्ट डेल सेकेण्ड्री स्कूल का वार्षिकोत्सव मना जहां नित्या अग्रहरि, सलोनी, आर्या सिंह, काजल, अनुराग, जीतु ने ‘मइया जी मुझे रोटी दे दो’ गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। साथ ही बड़े बच्चों ने ‘मां तुझे सलाम’ गीत प्रस्तुत करके देश की आजादी का जश्न मनाया। इसी दौरान कक्षा 8 की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य करके लोगों की खूब तालियां बटोरीं। इसी क्रम में मेरे देश की धरती सहित अन्य गीतों पर सभी प्रस्तुतियों का निर्देशन कोरियोग्राफर सलमान शेख ने किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, विशिष्ट अतिथि युवा नेता पंकज जायसवाल, स्कूल के चेयरमैन डा. विनय तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। तत्पश्चात् प्रबंधक संजीव तिवारी ने स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम का संचालन सागर सिंह सोलंकी ने किया। अन्त में विद्यालय के मुखिया जगत नरायन तिवारी एवं डा. विनय तिवारी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर समाजसेवी डा. संजय पाण्डेय, विक्रम गुप्ता, अतुल जायसवाल, विपिन पाण्डेय, राकेश जायसवाल, केके जायसवाल, रंजना सिंह, हनी, जीए त्रिपाठी, दीपचन्द्र, विशाल, राकेश तिवारी, मृत्युंजय सिंह, सूरज, सलमान शेख, योगेश शुक्ल, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8698855182415540482

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item