मीडिया ,मास्टर और मंत्री के ईमानदारी से कार्य करने से ही देश का विकास सम्भव
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_31.html
बरसठी। क्षेत्र के ग्रामसभा कमरूद्दीन मे स्थित सर्वेस्वरी
महाविद्यालय मे शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं सहेली बुक बैंक का
उद्धाटन मुख्य अतिथि सुरेंद्र पटेल(राज्य मंत्री लोक निर्माण,सिचाई एवं जल
संसाधन उत्तर प्रदेश ने किया
समारोह मे बोलते हुए मंत्री ने कहा की देश मे
समान शिक्षा लागू होनी चाहिए ताकि गरीब का लाल भी उच्च शिक्षा आसानी से
ग्रहण कर सके लोकतंत्र मे कोई भी ब्यक्ति बडा नही है देश का विकास तभी
सम्भव है जब मीडिया ,मास्टर और मिनिस्टर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे
भारत सरकार को चाहिए की देश मे मुफ्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य की ब्यवस्था करे
ताकि गरीब ब्यक्ति भी शिक्षा एवं उपचार कराने से वनचित न रहे इस दौरान
मंत्री ने कुछ छात्रो तथा दूर दराज से आये लोगो को अपने हाथो से सम्मानित
कर विद्यालय तक जाने के लिए 250मी पिच रोड बनाने की घोषणा की तथा विशिष्ट
अतिथि इग्नू के निदेशक डा एस एन त्रिपाठी ने विद्यालय मे इग्नू का सेन्टर
चलवाने को कहा इस अवसर पर डा सत्यनारायण सिंह,श्रुति नागवंशी पूर्व जज बी
डी मिश्र, अशोक सिंह आदि अपने विचार ब्यक्त किये इसके बाद विद्यालय के
प्रबंधक डा परमेंद्र सिंह ने बीए की तीनो वर्ष मे सर्वोच्च अंक पाने वाली
12 छात्राओ को दो दो हजार के चेक देकर सम्मानित किये कार्यक्रम की
अध्यक्षता पूर्व जज बी डी मिश्र एवं संचालन सुप्रीया सिंह ने किया इस अवसर
पे डा अशोक सिंह ,राघरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रो शशि मिश्र,डा मन्जू
सिंह,बन्दना सिंह, संजय सिंह, डा धर्मेंद्र सिंह,पूनम सिंह,प्रीती
मिश्रा,प्रेम सिंह,प्रहलाद तिवारी,गुलाम सरवर,जी पी दुबे समेत काफी संख्या
मे लोग उपस्थित रहे ।

