किशोरी के साथ हुई छेड़खानी ,मुकदमा दर्ज आरोपी फरार
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_381.html
मछलीशहर । स्थानीय कोतवाली के एक गाव में मंगलवार की रात
अपने परिजनों के साथ घर के सामने सो रही किशोरी के साथ गाव के ही एक अधेड़
द्वारा छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आते ही गाव में हड़कंप मच गया
। परिजनों के द्वारा घटना की सुचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस
मौके पर पहुच कर मामले की जाच पड़ताल करने के बाद किशोरी के तहरीर पर मुकदमा
पंजीकृत करते हुए कार्यवाही में जुट गयी।
बताया जाता है की उक्त गाव में एक किशोरी अपने परिजनों के साथ घर के
बाहर सो रही थी ।इसी बीच रात में 11 बजे के आस पास गाव का ही अधेड़ मनोज
कुमार घर पर आकर किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा अपने के साथ छेड़खानी होते
ही किशोरी की नीद खुल गयी और शोरगुल मचाने लगी ।शोरगुल सुनकर कर अन्य परिजन
जाग गए और अधेड़ को पकड़ कर मारने पीटने लगे तभी किसी तरह आरोपी लोगो के
चंगुल सॅ भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहा ।अधेड़ को भागता देख लोगो ने
पीछा किया लेकिन रात होने के कारण लोग पकड़ नही सके और 100 नंबर पर सूचना
देने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दिए । पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर
पहुच कर जाच पड़ताल करने के बाद कशोरी की तहरीर पर एक के खिलाफ छेड़खानी का
मुकदमा पंजीकृत करने के बाद जाच में जुट गयी।
