भगवान से ऊंचा दर्जा होता है शिक्षक का

जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि गुरू को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक बलराम इण्टर कालेज कलीचाबाद में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रख्यात शिक्षा विद, महान दार्शनिक, कुशल राजनीतिक एवं आस्थावान हिन्दू विचारक थे। वे विश्व को एक शिक्षालय मानते थे और उनका मानना था कि शिक्षा के माध्यम से मानव मष्तिष्क का सही उपयोग किया जा सकता है। उन्होने कहा कि आज शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा ह्रास गुरू शिष्य के पवित्र सम्बन्धों के लग रहे ग्रहण को उनके पुण्य स्मरण से एक बार फिर नयी चेतना को को पैदा किया जा सकता है। बैठक में प्रधानाचार्य रणजीत सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। बैठक में शैलेन्द्र सरोज, राजकेशर यादव, अजीत चैरसिया, नागेन्द्र यादव, चन्द्रसेन यादव, अनिल यादव, राम सिह, चन्दशेखर यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जस्ट डान्स क्लासेज मंे आयोजित कार्यक्रम में निदेशक कृष्ण मुरारी ने कहा कि गुरू ने हमेशा ज्ञान का दीप शिष्य के हृदय में जगाने का काम किया है जिससे शिष्य अन्धकार रूपी अज्ञनता से निकल सके। गुरू शिष्य परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। जो आज भी कायम है। इस अवसर पर हास्य, नाटक आदि का प्रस्तुतीकरण किया गया। दीपक , कुन्दन, पायल, साधना , प्रिन्स, आनन्दी , प्रियन्का, तनिषा आदि मौजूद रही। संचालन रेनू पाण्डेय ने किया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने टीडी कालेज के प्राचार्य डा0 राकेश सिंह को बुके देकर शिक्षक दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक का महत्व अतुलनीय होता है। भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में सर्वपल्ली राधा कृष्णन शिक्षक होने देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए। स्वतंत्रता के बाद से इस परंपरा को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर छात्र अपने सुयोग्य शिक्षकों के प्रति सम्मान आदर्श की भावना को प्रदर्शित करते है। इस मौके पर सत्यजीत यादव, मनीष यादव, प्रीमत यादव, नीरज शुक्ला, अभिषेक दुबे, विक्रम सिंह, पवन यादव, कासिम आब्दी आदि मौजूद रहे।

Related

news 8296120061407057897

एक टिप्पणी भेजें

  1. भगवान से ऊंचा दर्जा होता है शिक्षक का ...इसलिए तो कहा गया है। .
    गुरु गोविन्द दोउ खड़े , काके लागूं पायं ! बलिहारी गुरु आपने , जिन गोविन्द दिया दिखाय

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item