तेरहवी का भोजन बना जहर तीन की मौत पांच दर्जन से अधिक विमार

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में  तेरहवी का भोजन करने से पचास से अधिक लोग विमार हो गये। सभी विमारो को जिला अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालो में भर्ती कराया गया है जिसमें  से तीन लोगो को मरने की खबर मिल  है और एक दर्जन से अधिक लोगो की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र असवारा गांव में रोशन गुप्ता के घर पर कल तेरहवी का कार्यक्रम था इसी कार्यक्रम लोगो शमलित होकर भोजन किया। कार्यक्रम समाप्त होते होते एक एक करके लोगो की हालत विगड़ने लगी। धीरे धीरे स्थानीय अस्पताल समेत आसपास के सारे चिकित्सालय मरीजो से भर गया। इसी बीच अनामिका नामक एक बालिका की मौत हो गयी। बालिका की मौत के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच रामा 12 वर्ष और लोचन यादव नामक बृध्द की मौत हो गयी। महामारी जैसे स्थिति उत्पन्न होते ही स्वास्थ महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल जिला अस्पताल के सीएमएस केे अनुसार सभी की हालत सामान्य है।
उधर ग्रामीणो के अनुसार तेरहवी के भोजन के अलावा गांव के पास में स्थित एक मुर्गी फार्म के कारण क्षेत्र में सक्रामक रोगो का बढ़ने का संकट मडरा रहा है।

Related

news 3067223382997389382

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item