बच्चों का लिया जा रहा वजन

जौनपुर । कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में 0 से 05 वर्ष के बच्चों को अभियान के तहत वजन कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने ने बताया कि 07 एवं सितम्बर को वजन कराने का अभियान चलाया जाना है जौनपुर बड़ा जिला होने के कारण यहाॅं 01 सितम्बर से ही अभियान चलाकर वजन घर-घर जाकर आगनबाडि़यों द्वारा लिया जा रहा है। चुनाव की भाॅंति 1708 ग्रामसभा/वार्ड 263 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 52 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। सभी अधिकारी निर्धारित प्रारूप पर प्रतिदिन विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कन्ट्रोल रूम में सूचना उपलब्ध करायेगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा करायें गये सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश में 9.4 प्रतिषत अतिकुपोषित 29.4 प्रतिषत कुपोषित बच्चे है। जिले में 5321 आगनबाड़ी केन्द्र कार्यरत है। इस अवसर पर उपायुक्त, श्रम-रोजगार मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, उप निदेषक कृशि अषोक कुमार उपाध्याय उपस्थित थे।

Related

news 7647226425173436664

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item