पंडित जी रामलीला समिति का भरत मिलाप 25 को
https://www.shirazehind.com/2015/10/25_24.html
जौनपुर। पंडित जी रामलीला समिति का ऐतिहासिक भरत मिलाप 25 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये उपाध्यक्ष/सभासद दीपक जायसवाल ने बताया कि उक्त मेले में जनपद के अलावा इलाहाबाद, वाराणसी सहित अन्य जनपदों से लाग, चैकी शामिल होंगे। श्री जायसवाल ने बताया कि मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव करेंगे तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह पुरस्कार बांटेंगे।
