बनपुरवां में आयोजित 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2015/10/25_25.html
1 से 25 अक्टूबर तक चले शिविर में 80 लोगों को बनाया योग प्रशिक्षक
जौनपुर। योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से कब्ज से लेकर जानलेवा बीमारी कैंसर तक की समस्याओं के समाधान हेतु केराकत तहसील के बनपुरवां गांव में स्थित स्टेडियम में चल रहे 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर 80 नये योग प्रशिक्षकों द्वारा तहसील के सभी गांवों में योग की जनजागरण यात्रा के लिये संकल्प लिया गया। योग के क्रियात्मक अभ्यासों को जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति, स्वदेशी प्रचारक अमित आर्य व तहसील प्रभारी शम्भुनाथ नाथ द्वारा कराया गया जिसमें प्रशिक्षुओं को योगिंक, जागिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, भुजंगासन, मर्कटासनों सहित भस्त्रिका, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलिक्रिया, भ्रामरी, उद्गीथ प्राणायामों के साथ ध्यान व योग निद्रा का अभ्यास कराते हुये उनसे मनःस्थिति पर पड़ने वाले प्रभावों को भी बताया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, ममता भट्ट, अंजुम श्रीवास्तव, रणजीत आर्य, बंशराज मौर्य, रवि प्रकाश, डा हेमंत, ज्ञान प्रकाश, प्रभाकर, मनमोहन भट्ट, संजय श्रीवास्तव, विजय दत्त, रेखा सिंह, रागिनी सिंह, योगेश मिश्रा, राम प्रवेश के अलावा तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।