26 को विरोध प्रदर्शन व 5 नवम्बर को उपवास करेंगे बिजलीकर्मीः निखिलेश सिंह
https://www.shirazehind.com/2015/10/26-5.html
जौनपुर। बिजली कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 26 अक्टूबर दिन सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुये विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने बताया कि इसके बाद आगामी 5 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के जिला व परियोजनाओं पर कर्मचारी बंधु सामूहिक रूप से उपवास करेंगे। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

