एक ही रात 3 जगहों पर चोरी करके चोरों ने पुलिस को दी चुनौती

  जौनपुर। केराकत कोतवाली से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित सरायबीरू चैराहा पर बने पुलिस बूथ के समीप बीती रात हौंसलाबुलंद चोरों ने दो दुकानों का दरवाजा तोड़कर नगदी सहित लाखों रूपया का माल साफ कर दिया। साथ ही कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में स्थित मां गायत्री बालिका विद्यालय का ताला तोड़कर 20 हजार रूपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया गया। बता दें कि केराकत कोतवाली का कार्यभार अभी हाल ही में संभालने वाले प्रभारी निरीक्षक जहां अपनी कार्यशैली को लेकर निरन्तर चर्चा में बने रहते हैं, वहीं अपराध नियंत्रण व कम अपराध की घटना दर्शाने के अपने पुराने चिर-परिचित फार्मूले पर अमल करते हुये तीनों घटनाओं में भुक्तभोगी द्वारा तहरीर देने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी नहीं किये। लोगांे के अनुसार चोरों ने सरायबीरू चैराहे पर स्थित विशाल मेडिकल स्टोर जो थोक दवा की दुकान है, का पिछला दरवाजा तोड़कर 30 हजार रूपये नगदी सहित एलसीडी, कम्प्यूटर, 25 हजार रूपये की दवा, दो एटीएम कार्ड पार कर दिया। साथ ही इसी दुकान से सटे नरायन बीज भण्डार की दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर 2 हजार रूपये नगदी सहित हजारों रूपये का बीज चोर उठा ले गये। एक ही रात में नगर सहित 3 स्थानों पर चोरी की घटना से लोगों मंे भय व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। अब सवाल यह उठता है कि घटना की रात गश्ती पुलिस कहां थी। चोर आराम से घटना को अंजाम दे दिये और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

Related

news 1165549152378402556

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item