जौनपुर इलेक्ट्राॅनिक मीडिया का हुआ गठन, राजेश श्रीवास्तव अध्यक्ष और जावेद बने संघ के महामंत्री
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_136.html
जौनपुर। जिले में कार्यरत सभी इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के संवाददाताओं की एक आवश्यक बैठक जेसीज चैराहा स्थित शारदा टाॅवर पर संपन्न हुई। जिसमें जिले में रिपोर्टिंग कर रहे इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के संवाददाताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि न्यूज कवरेज के दौरान आने वाली परेशानियों से अकसर रूबरू होना पड़ता है। ऐसे में एक मजबूत संगठन की जरूरत है। इसी के मद्देनजर जौनपुर इलेक्ट्राॅनिक मीडिया संघ नाम से एक संगठन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। संघ का संरक्षक आईबी सिंह को बनायागया। वहीं सर्व सहमति से राजेश श्रीवास्तव को जौनपुर इलेक्ट्राॅनिक मीडिया संघ का अध्यक्ष व जावेद अहमद को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा संघ में उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अब्बास और राजकुमार सिंह को चुना गया। आरिफ हुसैनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अजीत सिंह को संगठन मंत्री और विश्वप्रकाश श्रीवास्तव दीपक को सचिव मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हसनैन कमर दीपू, राजन मिश्रा, मेराज, अरशद अब्बाद, कुंवर दीपक सिंह, अमित गुप्ता, ऋतुराज सिंह, शंभू सिंह, काजिम अब्बास, सुधाकर शुक्ला, दीपक मिश्रा, सुरेंद्र शुक्लाआदि चुने गए।
