चौकियां व मैहर मंदिर में सेवा कार्य किये स्काउट/गाइड के बच्चे
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_259.html
जौनपुर। बेचन राम वनमाली लाल स्वतंत्र स्काउट दल/ रोवर क््रयू व राजपत्ती देवी स्वतंत्र गाइड कम्पनी मेंजा-किशुनपुर तहसील मडि़याहूं के बच्चों ने पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम एवं मां शारदा शक्तिपीठ परमानतपुर में पूरे नवरात्रि भर सेवा कार्य किया। ग्रुप संरक्षक शरद पटेल ने बताया कि संजीव मौर्य के नेतृत्व में स्काउट/गाइड के बच्चों द्वारा दर्शनार्थियों को कतार में लगवाना, वृद्धों को मंदिर तक पहुंचाना, मंदिर परिसर की सफाई जैसा कार्य किया गया। सेवा कार्य करने वालों में स्काउट प्रभारी संतोष मौर्य व गाइड प्रभारी श्रीमती संजू पटेल के अलावा सतीश मौर्य, नीरज, प्रतीक, सचिन, संदीप, विशाल, राजेश, उद्देश्य, शिवम्, कमलेश, केशव, निशा, अमृता, प्रियंका, रानी, काजल, खुशबू, कु. ज्योति, सुरेखा, कु. रंजनी के अलावा अन्य बच्चे प्रमुख रहे।
