अवकाश में भी खुला रहेगा परिवहन कार्यालय
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_317.html
जौनपुर। सम्भागीय पविहन अधिकारी वाराणसी मण्डल ब्रजेश सिंह के निर्देशानुसार सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय अक्टूबर माह में अवकाश के दिनों में भी वाहन पंजीयन/वाहन कर जमा करने के लिये खुला रहेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारीद्वय लक्ष्मण प्रसाद एवं सूरजराम पाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि ट्रक/बस के स्वामी सहित डीलर अपना बकाया/देय कर जमा कर दें।

