अजयनाथ चुने गये जायसवाल समाज के नगर अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_331.html
जौनपुर। जायसवाल सेवा समिति के नगर अध्यक्ष का चुनाव नगर के सब्जी मण्डी में स्थित जायसवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ जहां सर्वसम्मत से अजयनाथ जायसवाल को नगर अध्यक्ष एवं सुनील गुप्ता को नगर प्रभारी बनाया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुये दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये चुनाव में निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल, धु्रव जायसवाल, सत्य प्रकाश, संतोष गुप्ता, सुरेन्द्र जायसवाल, केके जायसवाल, सभासद दीपक जायसवाल, राजकुमार, पीयूष जायसवाल, दुलारे, श्रीकांत, ओम प्रकाश, अनिल हरिओम, कृष्ण गोपाल, सर्वेश, संतोष, रमेश, पवन, दीपू, सुग्रीव, सत्तन, जय प्रकाश, उमेश, अशर्फी के अलावा सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
