चोरो ने उड़ाया डेढ़ लाख रूपये के गहने

जौनपुर। अज्ञात चोरो ने बीती रात मडि़याहूं थाना क्षेत्र के टेकारीडीह चैराहे पर स्थित एक अभूषण की दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रूपये के सोने चांदी के गहने और दस हजार नगदी उठा ले गये। सूबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो टूटा हुआ शटर देखकर उसके होश पख्ता हो गया। सूचना मिलने बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मडि़याहूं थाना क्षेत्र  के भडरिया मोहल्ले का निवासी सुनील सेठ टेकारीडीह चैराहे  पर सुमित आभूषण केन्द्र के नाम पर दुकान खोल रखा है। वह कल रात दुकान बंदकर घर चला गया। आज सूबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो उसकी तिजोरी टूटी हुई थी और सारा माल गायब था। सुनील के अनुसार तिजारो में करीब डेढ़ लाख रूपये का गहना था और साढ़े दस हजार रूपये  नगद था।

Related

news 1441689072539303124

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item