विवाहिता ने किया बेटी संग आत्मदाह

जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक विवाहिता संग्दिध परिस्थितियों में मिट्टी का तेल डालकर अपने मासूम बच्चे समेत आत्मदाह कर लिया है। पुलिस जांच में जुटीगई है।
 उक्त गांव के सुभाष गौतम की 26 वर्षीय पत्नी सुनीता आज शाम साढ़े चार बजे करीब अपने कमरे में एक साल की बच्ची प्रीति के साथ केरासिन छिड़क कर जल मरी। घटना के बारे में कोई कुछ बताने से कतरा रहा है चर्चा है कि गृहकलह के चलते उक्त विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया घटना 2 घण्टे बाद भी पुलिस मौके पर शीघ्र पहुचने की बात कर रही थी पुलिस को मायके वालो के तहरीर का इंतजार था मृतका के घर वालो के अनुसार साढ़े चार बजे जब उसका पति गेहू पिसाने गए थे और घर क़े अन्य सदस्य खेतो में काम पर गए थे तभी उसने बच्ची को मालिस करने की बात कहकर कमरे में चली गई  ।कमरे से धुँआ निकलता देख बस्ती के लोगो ने शोर मचाया तो दरवाजा तोड़कर निकाला गया तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। चर्चा है के उक्त दलित परिवार के लोग इसी गांव के पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी के मजदूर है उनके घर की खेती बाड़ी उन्ही के जिम्मे है जिससे पुलिस इस मामले में दबाव में दिख रही है  इस बाबत थानाध्यक्ष  के के चौबे से बात की गई तो उन्होंने मायके वालो के तहरीर के इन्तजार की बात कही और मौके पर भिलमपुर चौकी प्रभारी को भेजने की बात कही।


Related

news 6051966515501445331

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item