आंध्र प्रदेश की नई राजधानी का उदघाटन होगा ऐतिहासिक

विजयवाडा ,15 अक्टूबर। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोडी जाएगी।उनके लिए यह समारोह बेहद खास होगा। भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई कैबिनेट मंत्रियों के अलावा , सोनिया गांधी, अमिताभ बच्चन,  सिंगापुर के  प्रधान मंत्री,  थाईलैंड, जापान , अमरीका आदि देशों के शीर्ष नेता, अधिकारी, उद्योगपति इस समारोह में शिरकत करने वाले हैं। इसके अलावा कई प्रदेशों के  मुख्य मंत्रियों भी आ रहे हैं।
गौरतलब है कि नई राजधानी के उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायुडू  लगातार देश-विदेश में लोगों से मिल रहे हैं। इतना ही नहीं पूरी  सरकारी मशीनरी दिन-रात काम कर रही हैं।हैदाबाद छोडकर वरिष्ठ  अधिकारियों ने विजयवाडा और अमरावती में  डेरा डाल रखा है। हर काम पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।काम पूरा होने के बाद उसकी समीक्षा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायुडू खुद कर रहे हैं।
पूरे इलाके में सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं। अभी से लोगों पर कडी नजर रखी जा रही है।इस समारोह को लेकर नागरिक उत्साहित हैं।

Related

news 6592888875857682498

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item