कन्या पूजन के साथ व्रती लोगों ने किया व्रत का तारण
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_637.html
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ नौ कन्याओं का पूजन भी किया गया जिसके चलते जगह-जगह कन्या पूजन एवं हवन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जहां वैदिक मंत्रोच्चार के चलते पूरा वातावरण गूंज उठा, वहीं जगह-जगह व्रती महिलाओं ने कन्या पूजन करके सामथ्र्य के अनुसार दान-पुण्य भी किया। मालूम हो कि बुधवार को नवरात्रि का अंतिम दिन रहा जिसके चलते मां दुर्गा की प्रतिमा के लिये बने पण्डाल सहित घरों में स्थापित कलश के समक्ष हवन-पूजन हुआ। इसके साथ ही नवरात्र भर व्रत रहने वाले लोगों ने 9 कन्या एवं 1 भैरव बाबा की विधिवत् पूजा-पाठ करके दान स्वरूप उन्हें उपहार किया। इसी से व्रती लोगों के व्रत का आज तारण हुआ जिसके बाद लोगों ने अन्न ग्रहण किया। यह स्थिति जगह-जगह देखने को मिली।
