पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकला अलम का जुलूस

खेतासराय (जौनपुर)।स्थानीय कस्बा में मोहर्रम की सातवीं को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अलम का जुलूस निकला।विवादित रास्ते पर एक पूजा पंडाल के पास बांस बल्ली के लगे डिवाइडर को हटाने और मौके पर उच्चाधिकारियों पर रहने की मांग पर जुलूस दो घण्टे तक रुका रहा।सवा तीन बजे मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम द्वारा हुई वार्ता के बाद  ताजियेदिरों ने जुलूस निकाला।
  इससे पहले थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने दोनों पक्षों को मामले का हल निकालने के लिये समझाने बुझाने का प्रयास किया।लेकिन एक पक्ष मौके पर उच्चाधिकारियों के रहने और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने की बात कर रहा था।मामला गम्भीर होते देख सीओ मायाराम वर्मा और एसडीएम आरके गुप्ता मौके पर पहुंचकर ताजियेदारों से वार्ता किये।वार्ता का परिणाम सन्तोषजनक रहा।विवाद वाले स्थान पर सर्किल के सभी थानों के अलावा गौराबादशाहपुर व सरायख्वाजाथाने की पुलिस व पीएसी को सुरक्षा के लिये लाइन से खड़ा कर दिया गया।फिर शान्तिपूर्वक कतारबद्ध जुलूस में शामिल लोगों को निकाला गया।सहयोग में दोनों पक्षों के सम्मानित लोग व पीस कमेटी के सदस्य भी रहे।
  जुलूस में लोग अलम के साथ तबल बजाते चल रहे थे।सायंकाल ताजिया कर्बला पहुंचा।जहां फातिहा फढ़ने के बाद उसी रास्ते से वापस होते हुए ताजियेदार अपने चौक पर पहुंचे।जिसमें पूरब मोहल्ला, सराय,कासिमपुर, बरतल, बारा,निराला चौक,अजानशहीद आदि चौक के ताजियेदार शामिल रहे।मौके पर सहयोग में पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद,चेयरमैन पति जंगबहादुर गुप्त, मो.असलम खां, सैयद ताहिर, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय मजहरुल इस्लाम तबरेज,आदि रहे।

Related

religion 3597673075309562041

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item