चयन आयोग में भी भ्रष्टाचार को पनाह दे रही प्रदेश सरकारः डा. सत्येन्द्र सिंह

  जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक तारापुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने अखिलेष सरकार की स्वार्थी एवं जातिवादी नीति का विरोध करते हुये कहा कि सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया हेतु बनाये गये लोक सेवा आयोग, उच्च षिक्षा सेवा चयन आयोग, माध्यमिक षिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्षों एवं उनके कुछ सदस्यों को जिनकी नियुक्ति तय मानकों का उल्लंघन करते हुये वर्तमान प्रदेष सरकार ने स्वार्थ हित को देखते हुये की थी, को उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया। उत्तर प्रदेष सरकारी संस्थागत सेवा मण्डल अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन आयोग में भी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार को पनाह दे रही है जिससे मेधावी छात्रों को नौकरियों के लिये दर-दर भटकना पड़ रहा है और योग्यता को दरकिनार करते हुये जाति विषेष एवं क्षेत्र विषेष को ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव के कार्यकाल में हुई भर्ती की जांच सीबीआई से कराने की मांग रालोद कर रही है। इसी क्रम में प्रदेष सचिव संजय सिंह ने कहा कि सूखे के कारण किसानों में घोर निराषा छायी हुई है। पूर्व की दो फसलों का नुकसान चक्रवात व ओलावृष्टि के कारण हो चुका है। वर्तमान फसल सूखे के कारण नष्ट होने की कगार पर है। किसानों के ऊपर भारी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। दैवीय आपदा से निरन्तर जूझते किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाय एवं जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डा. एस.ए. रिजवी, जिला महासचिव प्रदीप तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, राजेष प्रजापति, अखिलेष पाल, सुनील सिंह, प्रहलाद पटवा, शमषेर अली आदि मौजूद थे।

Related

news 760843532374887702

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item