सदर तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ता की जमकर हुई धुनाई, कुर्ता फटा
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_896.html
जौनपुर। सदर तहसील में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपा कार्यकर्ता रोते बिलखते चिख चिखकर कहने लगा कि उसे नायब तहसीलदार और उनके स्टोनो से जमकर मारापीटा है और कुर्ता फाड़ डाला। सपा कार्यकर्ता का शोरगुल सुनकर मौके पर अधिवक्ता वादकारियों और मीडिया कर्मियो का भारी जमावड़ा लग गया। जुटती भीड़ को देख नायब तहसीलदार समेत पूरा स्टाफ कार्यालय छोड़कर निकल गये। मिली जानकारी के अनुसार लाईनबाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद के निवासी व सपा कार्यकर्ता रमेश यादव का मुकदमा नायब तहसीलदार के न्यायालय में चल रहा है। आज नायब तहसीलदार ने उसे कुछ कागजात दिखाने को कहा था। रमेश यादव का आरोप है कि आज मै उस कागज को दिखाने के लिए नायब तहसीलदार के कोर्ट में प्रस्तुत हुआ तो उन्होने कागज देखने से मना कर दिया। मैने इसकी शिकायत एसडीएम सदर से किया। एसडीएम ने नायब को अपने कार्यालय में बुलाया लेकिन वे खुद न आकर अपने स्टोनो को भेज दिया। एसडीएम ने स्टोनो को आदेशित किया कि मेरा कागज देखकर कार्यवाही आगे बढ़ाये । जब मै स्टोनो के साथ नायब तहसीलदार के न्यायालय में पुनः पहुंचा तो वे मुझे गालिया देते हुए मुझसे धक्कामुक्की करने लगे। इसमें उनका स्टोनो और अन्य स्टाफ ने मिलकर मुझे मारापीटा और मेरा कुर्ता फाड़ डाला। फिलहाल कुछ अधिवक्ताओ और अधिकारियों कर्मचारियों ने किसी तरह से मामले को शांत करा दिया है।
