मोबाइल की दुकान से चोरों ने उड़ाये हजारों की सम्पत्ति

मुंगराबादशाहपुर। पवांरा बाजार में नहर के पास बीते सोमवार की रात में चोरों ने मोबाइल सेन्टर से हजारों का माल पार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के गाँव सजईं कलाॅ निवासी दिनेश कुमार सरोज पुत्र राज बहादुर सरोज की घनी बस्ती में मोबाइल की दुकान थी। वह रोजाना की भांति दुकान शाम को बन्द करके घर चला गया था। दुकान में बगल के रास्ते से चोर दीवार में सेंधमारी करके अन्दर घुस गये। दुकान में रखा दो लैपटाॅप, सात रिपेयरिंग मोबाइल, मेमोरी व मोबाइल बैट्री सहित हजारों की सम्पत्ति चोर लेकर फरार हो गये। पड़ोसी रात में खटर-पटर की आवाज सुनी तो वह उसकी सूचना उसके घर के लोगों को मोबाइल से दी। जब दुकानदार दुकान पर पहुँचा तो उसके पहले चोर सामान लेकर निकल गये थे। दुकान के अन्दर घुसने पर पीडि़त ने सामान तितर-वितर तथा सामान गायब से आवाक हो गया। शोर-शराबा सुन आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। पुलिस को परिजनों ने इस चोरी की सूचना दे दी। मौके पर पहुँच पुलिस छानबीन करना शुरू कर दिया। घनी बस्ती में चोरी की घटना को लेकर बाजार वासियों में दहशत व्याप्त हो गयी है। पुलिस की निष्क्रियता की चर्चा बाजार में शुरू हो गयी थी।

Related

news 788006782369055987

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item