वीणा झांकी ग्रुप ने सिद्दीकपुर में किया भव्य आयोजन
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_931.html
डब्बू यादव ने साथियों के साथ किया अद्भुत प्रदर्शन
जौनपुर। नव शिव शक्ति संस्था सिद्दीकपुर (कांशीराम आवास के पीछे) स्थित दुर्गा पूजा पण्डाल में बीती रात देवी जागरण व झांकी का भव्य आयोजन हुआ जहां वीणा झांकी ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति करके सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान ग्रुप के संचालक डब्बू यादव ने गणेश वंदना, शंकर-गणेश-नंदी के अलावा हनुमान जी की झांकी प्रस्तुति किया जिस पर पूरा पण्डाल तालियों से गूंज उठा। इसी क्रम में समूह नृत्य पर उपस्थित सभी लोग झूम उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दूधनाथ चैहान, रामा चैहान, राजेश चैहान, मुन्ना, अजय, अमृत लाल चैहान, कमलेश, अरविन्द, अर्जुन, दीपक विकास, पिण्टू चैहान के अलावा संस्था के सभी लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।