राजा जौनपुर के हवेली का कार्यक्रम तय
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_997.html
जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी 22 अक्टूबर दिन गुरूवार को राजा जौनपुर की हवेली में परम्परागत ढंग से मनायी जायेगी जहां राजा अवनीन्द्र दत्त द्वारा सभी कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। इस आशय की जानकारी देते हुये हवेली के प्रतिनिधि ले. डा. अशोक मिश्र ने बताया कि उक्त तिथि को अपरान्ह 3 बजे हवेली दरबार में शस्त्र पूजन होगा जिसके बाद साढ़े 4 बजे शाही सवारी का हवेली से प्रस्थान होगा। 5.40 बजे राजा पोखरा पर बने मेला स्थल पर रावण का पुतला दहन किया जायेगा जिसके बाद 6 बजे हमजा चिश्ती मजार पर चादरपोशी होगी। अन्त में पोखरे पर स्थित शमी के पेड़ का विधि-विधान से पूजन होगा।

