निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गये हमीद अहमद

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ उ0प्र0 के जिला मंत्री धनन्जय कुमार दूबे ने बताया कि उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ कलेक्ट्रेट, जौनपुर के जिलाध्यक्ष हमीद अहमद खान को निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। जिससे कलेक्टेªट कर्मचारी में हर्ष व्याप्त है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष हमीद अहमद खान का कलेक्टेªट स्थिति संघ भवन में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसमें संघ के जिलामंत्री धनन्जय कुमार दूबे ने कलेक्टेªट संगठन की समस्याओं से प्रान्तीय उपाध्यक्ष को अवगत कराते हुये संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। जिस पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बताया कि उनकी समस्याओं को जनपद से लेकर प्रदेश तक अतिशीघ्र निस्तारण कराया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसूरत यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण, विनय कुमार सिंह, अरविन्द मौर्य, दयाराम कन्नौजिया, पुष्पा देवी, पूर्व अध्यक्ष सिरजन राम प्रजापति, विजय कुमार बिन्द आदि लोगों उपस्थित थे।

Related

politics 6479459927196766171

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item