कर्ज नहीं लौटा पाई तो बदले में सास ने पूर्व प्रधान को सौंप दी बहू
https://www.shirazehind.com/2015/11/blog-post_119.html
मऊ मधुबन थाने के फूलपुर गांव में एक महिला अपना कर्ज नहीं
उतार पाई तो अपनी बहू को ही पूर्व प्रधान को सौंप दिया। इससे पहले वह बहू
पर कई बार जानलेवा हमला भी कर चुकी थी। पीड़िता किसी तरह प्रधान के चंगुल
से बाहर आई और पिता को सारी घटना बात बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता अपनी
लड़की के ससुराल पहुंचे और उसको साथ में थाने ले गए। थाने में सुनवाई न होने
के बाद वे कोर्ट पहुंच गए। लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद कोर्ट ने मामले
में एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने कई धाराओं में केस
तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में एसपी मऊ
कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं।
पीड़ित महिला विनीता राजभर (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी
फूलपुर गांव में करीब एक साल पहले हुई थी। ससुराल में उसकी सास, पति और वह
खुद ही थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। कई
बार जानलेवा हमला भी किया गया। विनीता ने आगे बताया कि उसे लगा कि
धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हद तो तब हो गई जब सास ने गांव के ही
पूर्व प्रधान शोभा यादव से लिए गए कर्ज को न लौटा पाने पर उसका सौदा कर
डाला। सास विजंती देवी इसके लिए उस पर दबाव बनाने लगी, जिसके बाद एक दिन
सास ने प्रधान को घर बुला लिया। यहां आरोपी प्रधान ने उसके साथ अश्लील
हरकतें की।
वहीं, मामले में पीड़िता की मां का कहना है कि वह इस घटना से बेहद आहत हैं। उनकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि जब से उनकी बेटी की शादी हुई है, तभी से उसके साथ गलत व्यवहार हो रहा है।

