बारजा गिरने से तीन महिलाएं जख्मी, एक गंभीर
https://www.shirazehind.com/2015/11/blog-post_133.html
जौनपुर। स्थानीय बाजार में बुधवार की दोपहर दीपावली की खरीदारी
करने आई महिलाओं पर एक अर्ध निर्मित मकान का बारजा गिरने से तीन महिलाएं
जख्मी हो गई। जिन्हें उपचार के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बघैला गांव निवासी रामावती (45), शोभावती (43)
व विमला देवी (40) बाजार में खरीदारी करने आई थी।

