गोपी घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन आज
https://www.shirazehind.com/2015/11/blog-post_602.html
जौनपुर। श्री संकट मोचन संगठन द्वारा नखास के गोपी घाट (निकट शाही पुल) पर देव दीपावली महापर्व का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो 25 नवम्बर दिन बुधवार को होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि उक्त अवसर पर प्रातः 12 से दोपहर 3 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता, सायंकाल 6 बजे 11 हजार 1 दीप का दान होगा। साथ ही रात्रि 7 बजे प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के अलावा रात्रि 8 बजे से आदर्श अखाड़ा द्वारा अति प्राचीन सशस्त द्वारा आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। आयोजन समिति ने उक्त अवसर पर नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।