विस निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम 20 को

जौनपुर। सम्प्रति चल रहे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2016 के सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अद्यतन जानकारी प्राप्त किया गया। निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने के लिये विद्यमान त्रुटियों को समाप्त करने, ईपी रेसियो को सुधार हेतु, मृतक/डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित करके उनके नाम मतदाता सूची से निकाले जाने हेतु सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये। साथ ही जेन्डर रेशियों के गैप को पूर्ण करने हेतु अधिक से अधिक पात्र महिला मतदाताओं का नाम सम्मलित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 20 दिसम्बर को विशेष अभियान आयोजित है। इसके पहले बीएलओ की बैठक बुलाकर डुप्लीकेट/मृतक मतदाताओं की सूची तैयार करा लें। उक्त सूची की रैडम जांच सुपरवाइजर से भी करा लें, ताकि निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित तैयार हो सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, सभी उपजिलाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम आदि उपस्थित रहे

Related

news 6631089138403655915

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item