कर्मचारियो का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

जौनपुर।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में 10 सूत्रीय मॉगों के सम्बन्ध में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिवसीय कार्य बहिष्कार/हड़ताल के अंतिम दिन परिवहन, राजस्व संग्रह, शिक्षा, विकास भवन, सिचाई, कलेक्ट्रेट, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मातृ शिशु कल्याण,कृषि, ब्यापारकर, आई0टी0आई0,ग्रामपंचायत, ग्राम विकास, चकबन्दी, निर्वाचन, खाद्य रसद, आपूर्ति, होमगाई आदि  विभागो के हजारों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सभा किया।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों की समानता प्रदान की जाय, नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाये, पूर्व में लागू नकदीकरण व्यस्था लागू की जाय,कर्मचारियों को 7, 14 व 20 वर्षाें की सेवा पर तीन प्रोन्नति वेतनमान प्रदान किये जाये। इं0 जी0एन0दूबे अध्यक्ष संघर्ष समिति ने कहा कि तकनीकी योग्यताधारी संवर्गों को न्यूनतम 4800 ग्रेड वेतन करने और गैर तकनीकी योग्यता वाले संवर्गों को, जिनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है को कम से कम 4600 ग्रेड वेतन दिये जाने की मॉग किया।
        धरना स्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को मा0 मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मॉंगों का ज्ञापन सौंपते हुए, जनपद स्तरीय समस्या ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकरी संवर्ग की समस्याओं से संबंधित 11 सूत्रीय मॉग पत्र पर जिलाधिकारी से तत्काल द्विपक्षीय वार्ता के साथ जिलामंत्री सी0बी0सिंह द्वारा रखे गये प्रस्ताव का सभा ने समर्थन किया।
        धरना प्रदर्शन को चन्द्रशेखर सिंह,डी0आर0सिंह, उपेन्द्र सिंह, रामऔतार यादव,अजय कुमार श्रीवास्तव, जे0पी0सिंह,फूलचन्द कन्नौजिया, अजय सिंह, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ0 प्रदीप कुमार, अशोक कुमार मौर्य, ओम प्रकाश सिंह, राजबली यादव, रामअवध लाल, श्रीमती सरिता सिंह, कृष्णा सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, रामलखन पाल, दयाराम गुप्ता, संजय चौधरी,शिवकुमार यादव,  शिवशंकर यादव, केसरी, महेन्दर आजाद,अमर बहादुर,  बदरेआलम, पारसनाथ यादव, संजय श्रीवास्तव, रामकेश पाल, अखिल कुमार गुप्ता, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, सुनील श्रीवास्तव, हीरालाल आजाद आदि ने सम्बोधित करते हुए सरकार से तत्काल मॉगों के निस्तारण की मॉग किया। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री सी0बी0सिंह ने किया। उक्त जानकारी जिलामंत्री सी0बी0सिंह ने दी है।

Related

news 5866975978197599709

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item